रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मकान से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की खबर सामने आई। वार्ड नंबर 13 स्थित घर से तार, केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर आसपास के लोगों की आवाजाही रोक दी गई। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आखिर इतनी संदिग्ध सामग्री घर में किस मकसद से जमा की गई थी। यह पूरा मामला रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। Post Views: 143 Please Share With Your Friends Also Post navigation खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नई रोस्टर व्यवस्था लागू, चार डिवीजन और 14 सिंगल बेंच करेंगी सुनवाई