सनकी आशिक का खौफनाक कांड: रेस्टोरेंट में एक्स गर्लफ्रेंड को बनाया बंधक, फिर चला दी गोली मध्य प्रदेश:- राजधानी भोपाल में नए साल 2026 के जश्न की तैयारियों के बीच एक सनकी आशिक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर शहर में दहशत फैला दी. रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ बैठी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को देखकर युवक आपा खो बैठा और हथियार के दम पर युवती को बंधक बना लिया. इसके बाद आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसमें युवती के कंधे में गोली लग गई. घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. यह दिल दहला देने वाली घटना भोपाल के छोला पुलिस थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट की है. जानकारी के अनुसार युवती अपने कुछ दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में आई थी. इसी दौरान वहां उसका कथित एक्स प्रेमी जय दुबे भी पहुंच गया. युवती को देखकर जय दुबे भड़क उठा और अचानक हथियार निकालकर उसे धमकाने लगा. आरोपी ने युवती को जबरन बंधक बना लिया और रेस्टोरेंट के ओपन एरिया में ले गया. आरोपी के हाथ में बंदूक देखकर रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. अफरा-तफरी के माहौल में कुछ लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, जबकि किसी ने तत्काल छोला थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. Post Views: 125 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: पैरा के ढेर में जलता हुआ शव मिलने से मची सनसनी एक फिसलन और चली गई जान, नहर हादसे से गांव में मचा कोहराम