गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे की है। गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप की टक्कर से दोनों महिलाएं लगभग 15 से 20 फ़ीट तक उछल कर दूर जा गिरीं। महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप पास में खड़ी एक बस से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सनत मात्रे ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया है। वहीं फरार चालक लल्लू की तलाश की जा रही है। कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही थी। Post Views: 37 Please Share With Your Friends Also Post navigation शादी में देरी से आहत प्रेमी-जोड़े ने दी जान, पहले युवती ने फांसी लगाई फिर युवक भी पेड़ पर झूला