रायपुर। रायपुर के आमानाका-कुकरबेड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह तीन लड़ते हुए सांडों की चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. दिल दहला देने वाली यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर के बाहर एक ठेले से सब्जी खरीद रही थी. इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है. चिंता की बात यह है कि पीड़ित महिला का महज 8 महीने पहले ही रीढ़ की हड्डी का बड़ा ऑपरेशन हुआ था, जिसके कारण इस हादसे ने उनके परिवार की चिंताओं को और बढ़ा दिया है. Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: पोला उत्सव में शामिल होने जा रही छत्तीसगढ़ की 9 महिलाओं व बच्चों की दर्दनाक मौत… क्या आपके घर भी लगेगा स्मार्ट मीटर? बिजली कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया इसे क्यों है जरूरी