आरंग (रायपुर)। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनचरौदा में हुए शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर हत्याकांड का आरंग पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझाकर मृतक के साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। ₹30 लाख की उधारी और ब्याज बना हत्या की वजहपुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक शिवकुमार और आरोपी चंद्रप्रकाश के बीच काफी समय से रेत, रियल एस्टेट और बुलियन ट्रेडिंग में पैसों का लेन-देन चल रहा था। दोनों के बीच करीब 30 लाख रुपये की उधारी और पिछले तीन महीनों के ब्याज को लेकर गंभीर विवाद चल रहा था। पैसों के इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने ही साथी की जान ले ली। सुनसान इलाके में बुलाकर दिया वारदात को अंजामपुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना 17 सितंबर की है। आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा ने पैसों के लेन-देन की बात निपटाने के बहाने शिवकुमार चंद्राकर को बनचरौदा के पास महानदी तट के एक सुनसान इलाके में बुलाया था। वहां बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद और अधिक बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने पहले से योजना बनाकर रखे धारदार हथियार और हथौड़े से शिवकुमार के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गाली-गलौज और धमकी से परेशान था आरोपीपूछताछ में आरोपी चंद्रप्रकाश ने पुलिस को बताया कि पैसे वापस मांगने पर शिवकुमार उसके साथ अक्सर गाली-गलौज करता था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। इसी प्रताड़ना और विवाद से तंग आकर उसने शिवकुमार को रास्ते से हटाने का खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, आरंग पुलिस ने आरोपी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation मुख्यमंत्री ने किया छुट्टी का ऐलान, जानिये कब रहेगी ये छुट्टी, पढ़िये छुट्टी को लेकर क्या कहा CG ECON 2026: 300 ड्रोन्स का शानदार शो, प्रदान किए गए चार ‘सिग्नेचर अवॉर्ड्स’