कोरबा। जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। पथर्रीपारा इलाके में एक गंभीर रूप से बीमार और असहाय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला लंबे समय से बीमार है और वह बिस्तर से उठने-बैठने की स्थिति में भी नहीं है। घटना के दिन सुबह आरोपी अपने एक परिचित के साथ महिला के घर पहुंचा था। कुछ समय बिताने के बाद वह वहां से चला गया, लेकिन दोपहर में वह दोबारा घर लौटा। उस समय महिला घर में अकेली थी और असहाय अवस्था में सो रही थी। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला की बेटी ने अपनी मां की चीख-पुकार सुनी। संदेह होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ‘जीरो’ पर मामला दर्ज किया और तुरंत जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!