CG: जिले मे फिर छाया मातम: हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, तीन की दर्दनाक मौत कांकेर:- जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो चुके थे, शव वाहनों में फंसे हुए थे और हाईवे पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर के चलते नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। Post Views: 190 Please Share With Your Friends Also Post navigation सावधान! ग्रीन टी लिवर की सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें एक्सपर्ट की राय बीच सड़क पर पति-पत्नी ने एक दूसरे को बेरहमी से पीटा, बाइक रोककर तमाशा देखने लगे लोग