Big Sex Racket Busted in Harda : प्रदेश में लगातार सामने आ रहे देह व्यापार से जुड़े मामलों के बीच हरदा जिले में एक नया मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने जिले के एक किराए के कमरे में छापेमारी कर देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

इस दौरान मौके से तीन महिलाएं और एक युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की और जब कमरे पर दबिश दी गई तो वहां देह व्यापार संचालित होता पाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह रैकेट लंबे समय से इस स्थान पर सक्रिय था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है, जिनकी संलिप्तता इस गोरखधंधे में पाई गई है।

मामले में डीएसपी के ड्राइवर समेत दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अनैतिक कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!