Sex Racket : रेस्टोरेंट में सजा था जिस्म का बाजार …. पुलिस ने जाल बिछाकर मारा छापा, आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ा मुंबई : माया नगरी मुंबई में पुलिस ने पश्चिमी उपनगर में स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर एक महिला को देह व्यापार गिरोह संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की समेत तीन महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर गुरुवार देर रात मलाड (पश्चिम) के चिंचोली बुंदर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जाल बिछाकर एक फर्जी ग्राहक की मदद से आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ा और मौके से एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को बचाया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। Post Views: 184 Please Share With Your Friends Also Post navigation सोनम की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, मेघालय पुलिस ने खोली साजिश की परतें, जानें कब क्या हुआ छत्तीसगढ़ में बढ़ा इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, अब हर महीने मिलेगा इतना DA, दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को भी मिली अनुकंपा नियुक्ति