रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम डैम किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही मिलते पूंजी पथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए रवाना किया। जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोगों ने तुमीडीह डैम के किनारे युवती का शव देखा जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं, वहीं सिर को पत्थर से कुचलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवती की पहचान छिपाने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रायगढ़ सहित आसपास के जिले के सभी थानों में युवती की तस्वीर भेजकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है। Post Views: 29 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने इलाज के लिए अस्पतालों की लिस्ट की जारी, देखिये अस्पतालों की लिस्ट…