बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में गुरूवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत पलारी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जनपद पंचायत के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस घटना से पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने एक उप सरपंच से कथित रूप से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि, किसी कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में यह राशि मांगी गई थी। उप सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि, 1 लाख रुपये की मांग के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त देने के लिए उप सरपंच एसडीओ के कार्यालय पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने राशि सौंपी, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर एसडीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल, एसीबी की टीम कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किए जाने की बात कही जा रही है। Post Views: 114 Please Share With Your Friends Also Post navigation बलौदाबाजार से रायपुर जा रही राजधानी ट्रेवल्स की बस में भीषण आग, मची चीख पुकार, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड… इंसानियत हुई शर्मसार! बिस्तर पर पड़ी 90 साल की असहाय बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म