संगीता सिन्हा या छन्नी साहू कौन बनेगी नई महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, जल्द होगी नियुक्ति रायपुर:- प्रदेश महिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द हो सकती है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की ओर से सोमवार को पांच प्रमुख नेत्रियां को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इसमें विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक छन्नी साहू, लक्ष्मी ध्रुव, ममता चंद्राकर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा शामिल थीं। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने साक्षात्कार लिया है। सूत्रों का कहना है कि संगीता सिन्हा और छन्नी साहू दौड़ में आगे हैं। संगीता सिन्हा बालोद क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। छन्नी साहू, लक्ष्मी ध्रुव और ममता चंद्राकर पूर्व विधायक हैं। Post Views: 185 Please Share With Your Friends Also Post navigation बदले गए कई थानों के टीआई, एक साथ इतने पुलिसकर्मी इधर से उधर, यहां देखें पूरी लिस्ट CG: करोड़ों के धान का नुकसान, संग्रहण केंद्रों में रखा 7 करोड़ का 26 हजार क्विंटल धान खा गए चूहे और दीमक