रायपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का देशव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में आयोजित हो सकता है। छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद के इस बड़े कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने इस संबंध में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संगठन को जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है, ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके। रायपुर या बिलासपुर में से किसी एक शहर पर मुहर संभवसूत्रों के मुताबिक, यदि तैयारियां समय पर और योजनाबद्ध तरीके से पूरी हो जाती हैं, तो प्रदेश की राजधानी रायपुर या फिर न्यायधानी बिलासपुर में से किसी एक शहर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बड़े छात्र सम्मेलन में शामिल होने के लिए खुद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। क्या है ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम?गौरतलब है कि राहुल गांधी पूरे देश में छात्रों और युवाओं की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकारों को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए सीधा संवाद कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम के आयोजन से राज्य के छात्र राजनीति में भारी उत्साह देखा जा रहा है। एनएसयूआई नेतृत्व अब कार्यक्रम की रूपरेखा और जगह तय करने में जुट गया है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट जल्द ही आलाकमान को सौंपी जाएगी। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation सोशल मीडिया पर वायरल डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ोतरी का पत्र भ्रामक, सरकार ने जारी की चेतावनी रायपुर में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर डॉक्टर से ₹25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर जालसाजों ने फंसाया