शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, अब शादी से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार… सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र का है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, रिश्तेदार की शादी में 20 वर्षीय युवती और युवक की पहचान हुई. इसके बाद से लगातार युवक शादी का झांसा देकर युवती से रेप करता रहा. युवती ने युवक को शादी के लिए कई बार बोला, लेकिन युवक बहाना बनाकर शादी टालता रहा. इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. Post Views: 168 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : UGC की सख्ती! 54 विश्वविद्यालयों को नोटिस, छत्तीसगढ़ के तीन विश्वविद्यालय भी शामिल… CG NEWS: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर मचाया हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित…