CG: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की दर्दनाक मौत, एक पल की लापरवाही और उजड़ गया परिवार सरगुजा :- जिले से एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। अंबिकापुर शहर में चठिरमा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ऑटो चालक अंबिकापुर के बाबू पारा का रहने वाला था और परिवार का सहारा था। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा अंबिकापुर शहर के चठिरमा इलाके में हुआ। ट्रक चालक की लापरवाही से ऑटो से जोरदार टक्कर हुई, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए रोजाना ऑटो चलाता था। परिवार में मातम छा गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है, पुलिस जांच में जुटी है। Post Views: 287 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, तेज रफ्तार बना वजह कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजे गये गये जेल, जानिये क्या है पूरा मामला