कांग्रेस से निलंबित विधायक ने लूट ली आबरू…गोली खिलाकर कराया गर्भपात, ये है वो नेताजी तिरुवनंतपुरम:- पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल पर एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप लगाए जाने के बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार देर रात दर्ज किए गए महिला के बयान के आधार पर शुक्रवार को वलियामाला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। महिला ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को अपनी शिकायत सौंपी थी। तिरुवनंतपुरम ग्रामीण पुलिस मुख्यालय में महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उसका विस्तृत बयान दर्ज किया गया। देर रात तक प्रक्रिया चलती रही, जिसके बाद मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता के तहत यौन उत्पीड़न करने, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट करने, अवैध रूप से घर में घुसने और आपराधिक धमकी से संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है। ममकूटाथिल के दोस्त जॉबी जोसेफ को भी आरोपी बनाया गया है। ऐसा आरोप है कि अदूर के मूल निवासी जोसेफ ने शिकायतकर्ता महिला को गर्भपात के लिए दवा दी थी। पुलिस ने कहा कि मामला नेमोम पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां अपराध हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त की देखरेख में एक टीम मामले की जांच करेगी। पुलिस शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कराने के लिए तिरुवनंतपुरम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत का रुख करेगी। Post Views: 124 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: चबूतरे पर लटका भविष्य, साड़ी के पर्दे में कैद जर्जर आंगनबाड़ी बड़ा हादसा… नेशनल हाइवे पर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने चलती बस से कूदे यात्री