रायपुर। चर्चित मिक्की मेहता के भाई माणिक मेहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरोना स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक फ्लैट में मंगलवार दोपहर उनका शव मिला। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो आवाज देते हुए अंदर गए, जहां मानिक मृत मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मौत के कारणों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, भिलाई निवासी माणिक मेहता (56) पिछले एक साल से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहते हुए एक एनजीओ चलाते थे। माणिक को सोमवार दोपहर आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से वे नजर नहीं आए। मंगलवार को दरवाजा खुला मिलने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो वे किचन के वॉश बेसिन में सिर के बल गिरे हुए मृत पड़े थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि माणिक किचन में काम कर रहे थे। बर्तन साफ करने के दौरान वे सिर के बल वॉश बेसिन में गिर गए। हालांकि, पुलिस मौत को संदिग्ध मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। माणिक के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कुछ चैट मिले है, जिसकी जांच की जा रही Post Views: 133 Please Share With Your Friends Also Post navigation IPL 2026 : रायपुर में आज ‘करो या मरो’ की भिड़ंत, प्लेऑफ के लिए RCB-KKR आमने-सामने पूर्व सरपंच बेटे ने की हत्या: जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन में बीयर बोतल से हमला, आरोपी गिरफ्तार…