MI vs LSG मुंबई। आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स आमने-सामने हैं। यह मैच Wankhede Stadium में खेला जा रहा है, जहां लखनऊ ने मुंबई के सामने 229 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। MI vs LSG टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई के खिलाफ लखनऊ की शुरुआत साधारण रही। ओपनर जोश इंग्लिस ने तेज शुरुआत की, लेकिन 5 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 34 गेंदों में 94 रनों की शानदार साझेदारी हुई। पूरन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 63 रन ठोके, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे। वहीं मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए। MI vs LSG मध्यक्रम में कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर रघुवंशी कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि बाद में एडेन मार्करम और हिम्मत सिंह ने छठे विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मार्करम 31 और हिम्मत सिंह 40 रन बनाकर नाबाद रहे। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: आज अहमदाबाद में विश्व विजेता बनने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मुकाबला