नाबालिग चालक की लापरवाही से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने जलाया ट्रैक्टर सक्ति :- जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथिया गांव में नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की जान चली गई।बताया जा रहा है कि गांव की गली में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोहे के खंभे से टकरा गई। ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा टूटकर पास में खड़े बच्चे के ऊपर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से 9 वर्षीय मोनिक चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोनिक, दिनेश चंद्रा का इकलौता पुत्र था।हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। Post Views: 254 Please Share With Your Friends Also Post navigation पुलिस विभाग में 34 पुलिस निरीक्षकों का प्रमोशन, DSP के रूप में हुई पदोन्नति CG: पतंग दुकानों पर मकर संक्रांति से पहले छापेमारी, 4 किलो से अधिक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त