कोरबा। कोरबा जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने फर्जी फर्म बनाकर एक युवक से 7.40 लाख रुपये वसूल लिए और बाद में उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इतना ही नहीं पंचायत विभाग में काम दिलाने के नाम पर उससे करीब आठ महीने तक काम भी कराया गया। और वेतन के नाम पर मात्र 10 हजार रुपये दिए गए। ठगी का अहसास होने पर अब पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत कोरबा एसपी से की है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा निवासी योगेश कुमार की पहचान बांकीमोंगरा के रहने वाले पुरुषोत्तम कश्यप से हुई थी। पुरुषोत्तम कश्यप अपने घर से निखिलम एसोसिएशन सोसायटी नाम की एक फर्म संचालित करता था और खुद को उसका सचिव बताता था। वहीं फर्म का मुख्य कार्यालय रायपुर के रायपुरा स्थित डीडब्ल्यू इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बताया गया। जिसका प्रबंधन पंकज बरेठ करता था। दोनों ने योगेश को पंचायती राज विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया गया।

पीड़ित के मुताबिक रायपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात के बाद 15 जनवरी 2019 को उसने बांकीमोंगरा कार्यालय में पुरुषोत्तम कश्यप और पंकज बरेठ को 3.50 लाख रुपये नकद दिए। इस दौरान उसने पैसे देने का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद 24 जनवरी 2019 को दोनों आरोपी योगेश के घर पहुंचे और 3.90 लाख रुपये और लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने फर्म के लेटरहेड पर 19 दिसंबर 2018 की तारीख का डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर जिला कोरबा पद का नियुक्ति पत्र 29 जनवरी 2019 को योगेश को सौंप दिया।

इसके बाद उसे दो-तीन महीने इंतजार करने को कहा गया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि बाद में उसे जांजगीर-चांपा जिले के पंचायत क्षेत्रों में दवा छिड़काव का काम करीब आठ महीने तक कराया गया। लेकिन वेतन के नाम पर केवल 10 हजार रुपये ही दिए गए। समय बीतने के साथ उसे ठगी का अहसास हुआ।

जिसके बाद उसने दोनों आरोपियों से संपर्क कर पैसे मांगने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपियों के मोबाइल बंद आने के साथ ही घर व दफ्तरों पर ताले लगे हुए हैं। लाखों रूपये की ठगी का अहसास होने पर अब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी से की है। पीड़ित को आशंका है कि दोनों आरोपियों द्वारा अन्य लोगों को भी इसी तरह सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया होगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!