हॉट हसीना शराब पिला कर बिछाती है हुस्न का जाल,फिर करती है युवकों का शिकार…वीडियो का ऐसे करती है इस्तेमाल देवास:- मध्य प्रदेश के देवास ज़िले से एक बार फिर हनीट्रैप का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। शाही ज़िंदगी के लालच में एक युवती द्वारा युवक के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। युवती ने लाखों रुपये की मांग करते हुए युवक को ज़मीन में आधा हिस्सा देने की भी धमकी दी। इस पूरे मामले की शिकायत युवक ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला देवास के नाहर दरवाज़ा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित भावेश ठाकुर, निवासी राजोदा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिधि नामदेव नाम की युवती ने पहले दोस्ती के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि शराब पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए, जिसके बाद लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी परिधि नामदेव द्वारा शाही ज़िंदगी जीने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। ब्लैकमेलिंग के दौरान लाखों रुपये की मांग की गई, साथ ही ज़मीन में आधा हिस्सा देने की भी धमकी दी गई। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अंततः पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। Post Views: 166 Please Share With Your Friends Also Post navigation पढ़ाई के नाम पर न बच्चों को बेचने की साजिश, पुलिस ने 6 का किया रेस्क्यू CG: चूहे की वजह से हुआ किचन में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, ये है पूरा मामला