बलौदाबाजार। अगर आप भी आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बलौदाबाजार जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती (Anganwadi Bharti) निकली है। आठवीं पढ़ी महिलाएं भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती है। जानकारी के अनुसार, एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरबसपुर, सुखरी एवं रंगोरा-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के अंतिम तिथि 1 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए https://aww.e-bharti.in/ में जाकर कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में संपर्क कर सकते है। Post Views: 146 Please Share With Your Friends Also Post navigation सरकारी दफ्तर में दारू-मुर्गा पार्टी के दौरान SDO की गोल्ड चेन हो गयी गायब, गुस्से में चार कर्मचारियों की साहब ने कर दी छुट्टी ओपन बोर्ड परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज वायरल होने से मचा हड़कंप, खुलेआम चिट से पर्चा लिखते…