रायपुर। राजधानी रायपुर में पनीर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर खाद्य-औषधि विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है। खाद्य विभाग की टीम ने केशरी बगीचा रोड, भाठागांव स्थित KLP डिंच एंड मिल्क प्रोडक्ट में दबिश दी और 520 किलो पनीर को जब्त कर नष्ट करने के बाद फैक्ट्री को सील किया।पनीर फैक्ट्री के मालिक का नाम अभिषेक परासर पिता नरेश परासर बताया गया है। फैक्ट्री नाले के किनारे फैक्ट्री संचालित की जा रही थी भीतर कोई साफ-सफाई नजर नहीं आई। पनीर से भरी कई टंकियों में मक्खियां भिनभिना रही थी। फैक्ट्री में जिस हालात में पनीर का निर्माण किया जा रहा था, देखकर टीम के सदस्य दंग रह गए। ऐसे पनीर को खाने से लोगों के बीमार होने के खतरे को देखते हुए तत्काल पनीर को नष्ट किया गया, जिससे पनीर बाजार में न पहुंचे। Post Views: 142 Please Share With Your Friends Also Post navigation चरित्र शंका में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार शादी की टेंट वापस करने जा रहा था दुल्हा, भीषण सड़क हादसे में हुई मौत, तीन घायल