बीजापुर। जिले में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि पांच दरिंदों ने सुनसान इलाके में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरिंदों ने बारी-बारी लूटी इज्जतमिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग से दरिंदगी की गई। ये घटना 11 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़िता को उसके पूर्व परिचित व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर बारी बारी मासूम की इज्जत लूटी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। Post Views: 209 Please Share With Your Friends Also Post navigation शादी की टेंट वापस करने जा रहा था दुल्हा, भीषण सड़क हादसे में हुई मौत, तीन घायल भिलाई में पीलिया का कहर ! 4 दिन में 31 मरीज, अब स्वास्थ्य विभाग ने उठाया ये बड़ा कदम…