रायपुर। राजधानी में ट्रैफिक जाम के बीच पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने विवाद के बाद पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और उसकी सरकारी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। पुलिस के मुताबिक, डीसीपी क्राइम/साइबर कार्यालय में पदस्थ स्टेनो शासकीय काम से पुराना पीएचक्यू लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैफिक जाम के दौरान वह ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सामने खड़ी पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों से विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार, युवकों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पुलिसकर्मी की पीठ, कंधे और गाल में चोट लगने की बात कही गई है। आरोप है कि युवकों ने सरकारी बाइक में भी तोड़फोड़ की, जिससे हेडलाइट समेत अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation 1965 युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 86 युवाओं ने किया रक्तदान तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…