Factory Blast : केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

Factory Blast : केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

तेलंगाना : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। जिसमें 10 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बूझाने की कोशिश कर रही है।

बताया गया कि, आज सुबह 7 बजे करीब तेलंगाना के संगारेड्डी में पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया। जिसमें करीब 10 मजदूरों की मौत हो गई और 15 से 20 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि, दूर-दूर तक धुएं के गुब्बारे उठते नजर आए।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मामले में आशंका जताई जा रही है कि, इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!