CG ब्रेकिंग : गरियाबंद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढ़ेर… गरियाबंद। जिला गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत मटाल जंगल इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 8 से 10 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य शामिल होने की भी आशंका है। गोपनीय सूचना के आधार पर आज प्रातः CRPF, STF, COBRA, गरियाबंद E-30 एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ प्रारंभ हुई। फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों का अभियान जारी है, तथा पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग की जा रही है। Post Views: 154 Please Share With Your Friends Also Post navigation समय पर खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या! नशे में धुत पति ने डंडे से पीट-पीटकर ली जान आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में हो रहा इलाज, मरीजों को मिल रही निःशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं…