आर्मी कैंटीन के स्टोर में लगी भयानक आग, बुझाने के प्रयास जारी चमोली:- उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में औली रोड पर स्थित आर्मी कैंप के अंदर एक स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना के बाद पूरे कैंप परिसर में अफरा तफरी मच गई. तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलने लगी. घटना की जानकारी मिलती ही सेना की फायर ब्रिगेड और जवान तत्काल मौके पर पहुंचे, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. फिलहाल, स्टोर के अंदर रखे सामान को बचाने का काम चल रहा है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज है कि स्टोर में रखा काफी सामान जल गया है. Post Views: 228 Please Share With Your Friends Also Post navigation हाईवे पर हादसा, खड़े वाहनों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत कोयला लोड हाईवा ने 11 के व्ही हाई टेंशन पोल को मारी टक्कर