नशे में ऑटो चालक ने की दुष्कर्म की कोशिश, Kiss देने से किया इनकार तो महिला को मार डाला सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। लटोरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला की हत्या किसी और से नहीं, बल्कि एक ऑटो चालक ने की थी। आरोपी ने महिला से KISS की डिमांड की थी, लेकिन उसने मना कर दिया।इसी बात को लेकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका किसी काम से ऑटो में बैठकर जा रही थी। रास्ते में ऑटो चालक ने उससे अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और किस करने से इंकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। घटना की जानकारी मिलने के बाद लटोरी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। Post Views: 122 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायगढ़ में गुरु घासीदास बाबा पर अभद्र टिप्पणी! शराब के नशे में युवक ने दी गालियां, सतनामी समाज में आक्रोश…. चिकित्सा अधिकारी निलंबित: 15000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाये