कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों के दान का है विशेष महत्व, प्रसन्न होंगी धन लक्ष्मी…

नई दिल्ली। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया है। कहते हैं कि पवित्र नदियों में स्नान व दीप दान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर से दरिद्रता दूर होती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन अन्न का दान करने से मां अन्नपूर्णा के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन-धान्य से जीवन परिपूर्ण होता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी या घाटों और तुलसी व पीपल के पौधे के सामने दीपदान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है और सुख-समृद्धि व शांति का घर में आगमन होता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर वस्त्रों के दान का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!