कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव उसके ही घर के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय संतोषी उरांव के रूप में हुई है। महिला के पति पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को टैंक में फेंकने का आरोप है।

रक्षाबंधन पर विवाद के बाद लापता हुई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन के त्योहार पर मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच गंभीर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद से ही महिला अचानक लापता हो गई थी। करीब 14 दिनों तक महिला का कुछ पता नहीं चला।

घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से मिला शव

महिला के अचानक गायब होने पर जब संदेह बढ़ा, तो मामले की छानबीन शुरू की गई। रविवार को संतोषी का सड़ा-गला शव उसके ही घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक के अंदर मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही श्यांग थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और हत्या के तरीकों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!