रायपुर, 22 सितंबर 2026: बंगाल की खाड़ी में बना नया मौसम तंत्र लगातार मजबूत और सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में आज यानी 22 सितंबर से ही बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। 23 और 24 सितंबर को भारी तबाही की आशंका मौसम विभाग ने विशेष रूप से 23 और 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस दौरान विशेष सावधानी बरतें और बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान यह मौसमी सिस्टम और अधिक गहरा और मजबूत (Deep Depression) हो सकता है। इसके प्रभाव से मुख्य रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी तेज बारिश के साथ-साथ इन क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की भी भारी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में उफान को लेकर स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने किया मानहानि का दावा