अंबिकापुर। सरगुजा जिले में सीबीएसई से संबद्ध निजी स्कूलों में एनसीईआरटी (NCERT) की जगह निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ाए जाने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने कई निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल NCERT की पाठ्यपुस्तकें ही संचालित करें। जानकारी के अनुसार, चार माह पहले जिले के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल (OPS), न्यू डीपीएस सरगवां, मोंटफोर्ट स्कूल और बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल समेत अन्य निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया था। अभिभावकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई बताया जा रहा है कि अभिभावक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी कि कई निजी स्कूल एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। नोटिस मिलने के बाद कुछ निजी स्कूलों ने यह कहते हुए अपना पक्ष रखा कि अभिभावकों की सहमति से निजी प्रकाशनों की किताबें पढ़ाई जा रही हैं। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने स्पष्ट कहा है कि सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार निजी स्कूलों को NCERT की किताबें ही संचालित करनी होंगी। यदि कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद कुछ निजी स्कूलों द्वारा मनमानी किए जाने से अब एक बार फिर जिले में निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation बारिश बनी काल! उफनते नाले में उतरना पड़ा भारी, कई किलोमीटर दूर मिला शव…