रायपुर: आरंग के बनचरौदा इलाके में महानदी के किनारे एक शासकीय शिक्षक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शासकीय विद्यालय कुम्हारी में पदस्थ शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। घटनास्थल पर मिली मोटरसाइकिल, हत्या की आशंकापुलिस के अनुसार, शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर का शव नदी तट पर बरामद हुआ, जबकि उनकी मोटरसाइकिल घटनास्थल के पास ही खड़ी मिली। शव और मोटरसाइकिल की दूरी को देखते हुए पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि शिक्षक वहां किस वजह से और किसके साथ पहुंचे थे। सिर पर चोट के निशान, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्यशव की शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात हमलावर ने किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर शिक्षक की हत्या की है। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार या वस्तु अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। आरंग पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation CGPSC परीक्षा 2025 पर फिर गरमाई सियासत: बलौदाबाजार में कांग्रेस ने उठाए सवाल, विवाद के बाद आयोग ने टाले इंटरव्यू CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ियों में निकली बंपर भर्ती, कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू