रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकती मिली है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला पुलिसकर्मी की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है और सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और महिला की पहचान की जा रही है, हालांकि महिला ने किस वजह से आत्महत्या की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post Views: 142 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार, हजारों विरासत दस्तावेज़ हो रहे संरक्षित राजधानी में पुलिस के पहरे में भी सुरक्षित नहीं गाड़ियां, थाने के सामने से जब्त मेटाडोर पार !