रायपुर। राजधानी रायपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की संदिग्ध लाश उसके घर के कमरे में पड़ी मिली। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि दूसरी महिला उसी कमरे में बेहोशी की हालत में शव के पास पड़ी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को जानकारी दी। बेहोश महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माणिकचौरी का है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और उमस की वजह से यह घटना हुई हो सकती है। मृतक और घायल दोनों महिलाओं की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट सामने आते ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!