नवोदय विद्यालय में 6वीं के छात्र की फांसी के फंदे पर मिली लाश, मचा हड़कंप…

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्र की फांसी के फंदे पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र कक्षा छठवीं में पढ़ाई करता था। आज सुबह हाॅस्टल कैंपस में उसकी लाश फांसी के फंदे पर मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के छात्र ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना दंतेवाड़ा के बारसूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र सुनील पोड़ियामी, जो कि गाटम दंतेवाड़ा का रहने वाला था। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं का छात्र था। आज गुरुवार की सुबह उसकी लाश हाॅस्टल कैंपस में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसके साथ रहने वाले अन्य छात्रों ने जब सुनील को फंदे पर लटकता हुआ देखा, तो तत्काल गम्छा काटकर उसे बचाने का प्रयास किया और बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन ने बताया कि फिलहाल छात्र के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को भी घटना की सूचना देकर उनसे भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। इस घटना के बाद से हॉस्टल में छात्रों के बीच भय और दहशत का माहौल है। सभी छात्र सहमे हुए हैं और इस घटना से आहत हैं। सुनील पोड़ियामी ने किस कारण से यह खौफनाक कदम उठाया, यह अभी एक पहेली बनी हुई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!