रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार (28 सितम्बर 2026) को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत 12 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाओं का मुख्य असर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम में आ रहे इस बदलाव को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!