CG: पत्नी की बेवफाई ने छीनी पति की जिंदगी, प्रेमी और दोस्तों संग मिलकर रची हत्या की साजिश उत्तरप्रदेश :- अलीगढ़ जिले के लोधा क्षेत्र में हुए इलेक्ट्रिशियन की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गाड़ी में रखकर कच्चे रास्ते पर फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसा प्रतीत हो। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार, 17 दिसंबर को थाना लोधा क्षेत्र के ग्राम अकरावत हैबतपुर मार्ग पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि हत्या वाले दिन मृतक की पत्नी ने एक ही नंबर पर सात बार बात की थी, जिससे शक गहराया। सख्ती से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक राजकुमार की पत्नी ज्योति शर्मा के बॉबी कुमार के साथ अवैध संबंध थे और इसी विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी ज्योति शर्मा, बॉबी कुमार और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों हरीश और सनी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। Post Views: 107 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस विवाद बना मौत की वजह CG: मनरेगा का नाम बदलने पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- रोजगार के अधिकार पर सीधा हमला