CG Weather Update : जाते-जाते तांडव करेगा मानसून, प्रदेश के इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की दहलीज पर खड़ा है। जाते-जाते भी मानसून अपना असर दिखा रहा हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अचानक से बारिश हो रही है। बारिश होने के चलते कई जगहों में सुबह से ही धुंध छा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में अब धीरे-धोरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार दोपहर जमकर बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों हो सकती है बारिश मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश होने की संभावना। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून जाते-जाते तांडव मचा सकता है और तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे। Post Views: 111 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक शिक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश, दो शिक्षक सस्पेंड… अंधविश्वास बनी मौत की वजह! बैगा ने कहा…मां कर रही बच्चों पर जादू-टोना, बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को काटकर थाने पहुंचा, आरोपी की बात सुन पुलिस हैरान…