CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। राजधानी में गुरुवार दिन भर बदल छाए रहे। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में होगी भारी बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, और दुर्ग जिले आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश हुई। सतर्कता बरतने की दी सलाह मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। रायपुर और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में तेज़ बारिश हो सकती है। किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है खासकर बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए। Post Views: 108 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: हर्बल उत्पाद का प्रमोशन करना शिक्षिका को पड़ा भारी; जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिक्षिका को निलंबित…. Today Horoscope: जानिए कैसा होगा आपके लिए आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल..