रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है जिसके असर से प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है।

राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

वही दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर, जगदलपुर और रायपुर समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

आने वाले दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 24 और 25 मार्च को एक बार फिर कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!