रायपुर। देश में चल रहे गैस संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब 23 मार्च से राज्यों को पहले से 20% ज्यादा LPG सप्लाई दी जाएगी। इस फैसले के बाद कुल सप्लाई पुराने सामान्य स्तर के करीब 50% तक पहुंच जाएगी। यानी धीरे-धीरे हालात पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हो गई है। सरकार ने साफ किया है कि इस अतिरिक्त गैस का सबसे ज्यादा फायदा ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट और इंडस्ट्रियल कैंटीन को मिलेगा, ताकि खाने-पीने की सेवाएं बंद न हों। साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर को भी राहत मिलेगी। गैस संकट की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हुई। खासकर होर्मुज स्ट्रेट में हालात बिगड़ने से भारत जैसे देशों पर असर पड़ा। अब सरकार का फोकस है सप्लाई बढ़ाओ, कालाबाजारी रोको और जरूरी सेक्टर को पहले गैस पहुंचाओ। Post Views: 188 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पास… CG Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं गर्मी, जानें कैसा रहेगा आगे का मौसम…