CG Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई जिलों में आज होगी भारी बारिश.. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई से पहले तांडव मचा रहा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। रविवार रात को भी राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। रविवार रात हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों बारिश का अलर्ट मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, कोरिया, सरगुजा, राजनांदगांव, दुर्ग,बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश होने की संभावना।इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। जाते-जाते रौद्र रूप दिखाएगा मानसून मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून जाते-जाते जमकर तांडव मचा सकता है और तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे। Post Views: 120 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर VIP रोड पर कल से वन-वे नियम लागू, सिर्फ एयरपोर्ट जाने वालों को मिलेगी एंट्री – तोड़ने पर लगेगा ₹2,500 जुर्माना CG CRIME NEWS: नाबालिग को बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया, करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…