रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसका असर उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। 9 अगस्त को अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं। निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक राकेश वर्मा के अनुसार, प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसका प्रभाव विशेष रूप से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में देखने को मिल सकता है। बलरामपुर और बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर सबसे ज्यादा पानी गिरने की जानकारी सामने आई है। बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली है। रायपुर में 3 डिग्री गिरा तापमान राजधानी रायपुर में भी मौसम ने करवट ली है। शनिवार को बारिश के कारण रायपुर के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में करीब 66 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है। शनिवार देर रात भी रायपुर में तेज बारिश की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण मौसम सुहाना हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। आगे भी जारी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति को देखते हुए कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। Post Views: 15 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में कौन कहां फहराएगा तिरंगा? रायपुर में CM साय, देखें किस जिले में कौन है चीफ गेस्ट असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, असम के मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद फैसला…