CG: डस्टबिन में भ्रूण फेंकने वाली महिलाओं का वीडियो आया सामने, दो लड़के लेकर आए थे स्कूटी में, सच्चाई जान उड़ जाएगे आपके होश रायपुर:- रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में डस्टबिन से भ्रूण मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया। अब इस मामले में अपडेट आया है। CCTV फुटेज में दो बुर्का पहनी महिलाएं दिखाई दीं। मौदहापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में देखा गया कि दो बुर्का पहनी महिलाएं कचरे के डिब्बे के पास आकर भ्रूण को फेंकती हुई दिखाई दीं। फिलहाल दोनों महिलाएं अज्ञात हैं और पुलिस उनकी पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यही नहीं, कैमरे में यह भी देखा गया कि, महिलाओं को 2 पुरुष स्कूटी से उतारकर गए। माना जा रहा है कि, पुरुष भी इसमें शामिल हो सकते हैं। मौदहापारा थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस पूरे अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज और स्टाफ से पूछताछ के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर रही है। Post Views: 107 Please Share With Your Friends Also Post navigation जिले मे एनआईए की बड़ी रेड, माओवादी नेटवर्क पर करारा वार राज्योत्सव से गायब हुआ था जो कर्मचारी, अब सड़ी-गली हालत में मिली लाश…