CG: बेहद दुःखद घटना… कुए मे डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, घर मे छाया मातम जांजगीर चांपा :- जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां अभी अभी देर शाम ग्राम कनई में कुएं नुमा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृत बच्चों के नाम अस्मिता दरवेश 6 साल पिता छात्रप्रकाश, प्रिंशी दरवेश 4 साल पिता चंद्रप्रकाश है। दोनों बच्चियां घर के बाड़ी में खेलते समय खुले कुएं में गिर गई। वहीं जब परिजनों ने बच्चों को नहीं देखा तो आस पास खोजबीन करते रहे, नहीं मिलने पर कुएं की तलाश की गई, तब जाकर दोनों कुएं में मिले। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया है। Post Views: 269 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: बंजारी घाट में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को भेजा गया रतनपुर और बिलासपुर के अस्पताल बुधवार 3 दिसंबर 2025 का राशिफल: इस राशि के जातक नकरात्मक विचारों से रहें दूर, गुस्से पर काबू रखें