CG: दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी–बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत बिलासपुर:- सकरी थाना क्षेत्र में दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा और 18 वर्षीय प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सैदा स्कूल के पास हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक मेंड्रा निवासी गुलाबचंद शर्मा अपने साथी रघुवंश खैरवार के साथ स्कूटी से गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार में सामने से आ रही प्रमोद की बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई और बाइक नाली में जा गिरी। हादसे में प्रमोद का साथी भास्कर और रघुवंश खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। Post Views: 285 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG में डोमिसाइल आधारित आरक्षण को हाई कोर्ट ने किया रद्द, संविधान के अनुच्छेद 14 का बताया उल्लंघन CG: ISIS नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्रेनवॉश कर बच्चों को बना रहे थे टारगेट