CG: मारा गया देश का सबसे बड़ा नक्सली माडवी हिड़मा, एक करोड़ का था इनाम, पत्नी भी ढेर सुकमा:- सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में ढेर कर दिया है. हिडमा वही दहशत का नाम है, जिस पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था. 43 वर्षीय हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था. आंध्र प्रदेश पुलिस के एक अभियान में माडवी हिडमा और 5 अन्य माओवादियों को मार गिराया गया है. सुरक्षाबलों ने इसे ASR जिले के मारेदुमिल्ली में मार गिराया है. Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation सुकमा-आंध्र सीमा पर बड़ी मुठभेड़: 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, ग्रे हाउंड्स की कार्रवाई जारी राम मंदिर; शिखर पर ध्वजारोहण के लिए तैयारी पूरी, PM मोदी सहित ये नामी हस्तियां होंगी शामिल