CG Suspend : शराब दुकान में मिलावटी शरा​ब बिक्री मामले में अफसर पर गिरी गाज, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, देखें आदेश

CG Suspend : शराब दुकान में मिलावटी शरा​ब बिक्री मामले में अफसर पर गिरी गाज, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, देखें आदेश

रायपुर : राजधानी रायपुर के लालपुर में सरकारी शराब दुकान में 229 पेटी मिलावटी शराब बरामद होने के बाद आबकारी​ विभाग ने संबंधित सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरएन तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। बता दें स्टेट फ्लाइंग स्क्वॉड और संभागीय टीम ने कंपोजिट शराब दुकान पर रेड की।

स्टेट फ्लाइंग स्क्वॉड की प्रमुख नीलू सिंह ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि दुकान में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं। इसी आधार पर रेड की गई, जिसमें टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मामले की जांच के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित किया गया है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!